मार्च पास्ट में भाग लेती विभिन्न स्कूलों के बच्चे फोटो विभाग
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जिला जम्मू ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को एमए स्टेडियम में मार्च पास्ट और बैंड टुकड़ियों का चयन किया गया। इसमें 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें चुनी गई सर्वश्रेष्ठ टुकड़ियों को स्वतंत्र दिवस उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ टुकड़ियां 15 अगस्त तक रिहर्सल करेंगी। चयन ट्रायल विभाग द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों द्वारा किया।