जोधामल पब्लिक स्कूल में आयोजित स्विविमंग प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला जम्मू की तरफसे अंतर स्कूल जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन जोधामल पब्लिक स्कूल में किया गया। गर्ल्स अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग में हुए मुकाबलों में केसी पब्लिक स्कूल के चार तो हेरिटेज पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया।
100 मीटर फ्रीस्टाइल स्ट्रोक में केसी पब्लिक की चित्रांगा और 50 मीटर में डीपीएस की मन्हा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक में केसी पब्लिक की प्रजाल पहले स्थान पर रहीं, जबकि 200 मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट की आद्या ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 में 100 मीटर के फ्रीस्टाइल स्ट्रोक में हेरिटेज स्कूल की तिगमीत जबकि 50 मीटर में तिगमीत और वामिका ने पहले स्थान हासिल किया। अंडर-19 के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जोधामल पब्लिक स्कूल की तनीशा पहले स्थान पर रही। 50 मीटर बटरफ्लाइ स्ट्रोक में केसी पब्लिक स्कूल की मिताली राज और जोधामल पब्लिक स्कूल की तनीशा पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा अंडर-14 और 17 बॉयज वर्ग में योगा प्रतियोगिता युवा होस्टल नगरोटा में हुई। दोनों खेलों में 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।