फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के हाॅट स्पाॅट राजीव नगर व रगूड़ा में कार्रवाई, पांच नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
राजीव नगर और रगूडृा में नशा तस्करों की संप​त्ति कुर्क करती पुलिस: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को नगरोटा और त्रिकुटा नगर थाना क्षेत्रों में तीन महिलाओं समेत पांच नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क की गई। इससे पहले मंगलवार को तोफ शेरखानियां में भी एक तस्कर की संपत्ति कुर्क की गई थी। ये पांचों कुख्यात नशा तस्कर हैं। इन्होंने तस्करी के माध्यम से दुकानें और आवास बनाए। इन पर कई थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर में पुलिस ने नशे के हाॅट स्पाॅट राजीव नगर के रहने वाले पाल सिंह और उसकी पत्नी सीमा उर्फ खीरी, रीना उर्फ रूपा, शकीला देवी उर्फ शकीला की संपत्ति कुर्क की। इसके अलावा नगरोटा के नशा हाॅटस्पाट रगूड़ा में फरीद अली की संपत्ति कुर्क की गई। एसपी साउथ अजय शर्मा की मौजूदगी में पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अर्धसैनिक बलों और महिला पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले पुलिस ने तमाम दस्तावेज और जानकारियां संबंधित प्रशासन के समक्ष पेश किए, ताकि कार्रवाई के लिए अनुमति मिल सके।
बता दें कि जम्मू के राजीव नगर और सिद्दड़ा के रगूड़ा नशे के बड़े हाॅट स्पाट बन चुके हैं। राजीव नगर में तो बड़े स्तर पर महिलाएं भी तस्करी में शामिल हैं। पुलिस कई बार राजीव नगर में छापे मार चुकी है। एसपी अजय शर्मा का कहना है कि नशा तस्करों पर बार-बार मामले दर्ज करने का कोई असर नहीं हो रहा था। एफआईआर लगने के बावजूद ये सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, इसलिए इनकी संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें