फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ गोल पंज पीर के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। गोल पंज पीर क्षेत्र के लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चल रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक और जहां बिजली पर निर्भर दुकानदारों का कार्य नहीं हो पा रहा तो वहीं बिजली कटौती के कारण गृहणियां भी परेशान हैं। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद सतपाल करलुपिया ने बताया कि बिजली कटौती इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि जिन लोगों का कार्य बिजली पर ही निर्भर है उनकी समस्या भी बढ़ गई है। बिजली न होने के चलते खेतों में भी मोटरें नहीं चल रहीं। इससे किसानों को सिंचाई में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें