फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करी के लिए जीपीएस मैप कैमरों से खींची तस्वीरों का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नशा तस्करी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब और जम्मू के नशा तस्कर आतंकियों की तरह तस्करी कर रहे हैं। नशे की खेप एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए जीपीएस मैप कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नशे की खेप एक जगह से उठाकर दूसरी जगह रखने के लिए इन कैमरों से खींची तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। इन तस्वीरों पर क्षेत्र का नाम, क्षेत्र की ऊंचाई, भूगौल आदि की जानकारी होती है। ठीक ऐसे ही आतंकी व्हाट्सएप लोकेशन का इस्तेमाल कर आईईडी और हथियारों की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

इस जानकारी को जीपीएस में डालते ही तस्कर लोकेशन पर पहुंच जाता है। इसका खुलासा हाल ही जम्मू के बस स्टैंड पर दबोचे दंपती से पूछताछ में हुआ है। 27 जून 2024 को जम्मू के बस स्टैंड से अमृतसर निवासी शौकत अली और उसकी पत्नी सलीमा बी को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 2 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 10 करोड़ रुपये थी।
पूछताछ में पता चला कि शौकत पंजाब के एक नशा तस्कर से सप्लाई लेकर आया। इस तस्कर तक शौकत जीपीएस मैप कैमरा से खींची तस्वीर के जरिए पहुंपा। वहां से खेप लेकर वह जम्मू पहुंचा। यहां फिर से एक जीपीएस मैप कैमरा की तस्वीर मिली। इसके जरिए सप्लाई लेने वाले तक पहुंचा और उसे खेप दे दी। ऐसे में सप्लाई देने वाले और लेने वाले ने जीपीएस मैप कैमरा का इस्तेमाल किया। इन दोनों के बारे में शौकत को कोई जानकारी नहीं। सिर्फ इनके मोबाइल नंबर मालूम हैं। इन नंबरों का पता होने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही। इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी दविंदर सिंह का कहना है कि मामले में हर पहलू को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन

100 ग्राम हेरोइन सप्लाई के 10 हजार रुपये
शौकत जम्मू में तीन बार पहले भी हेरोइन की सप्लाई लेकर आ चुका है। हर बार सप्लाई देने वाला और लेने वाला एक ही शख्स है। पहली बार 1 किलो, दूसरी बार 700 ग्राम और तीसरी बार 2 किलो हेरोइन लेकर आए। शौकत को 100 ग्राम हेरोइन के बदले 10 हजार रुपये दिए जाते थे, क्योंकि उसकी पत्नी सलीमा बाड़ी ब्राह्मणा की रहने वाली है। इसलिए उसे भी अपने साथ रख लिया।
जीपीएस मैप कैमरे का इस्तेमाल क्यों
दरअसल, एक मोबाइल पर बात करने से पुलिस इनके लिंक तक पहुंच जाती है, लेकिन इन तस्वीरों के जरिए पुलिस सिर्फ एक ही लोकेशन तक पहुंच पाती है। जोकि हर बार सप्लाई के बाद बदल जाती है। इसलिए तस्कर ऐसा कर रहे हैं कि पुलिस एक के बाद एक अलग-अलग लोकेशन पर ही तलाश करती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें