फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूलों में शिक्षा सप्ताह शुरू, आर्ट एंड क्राफ्ट व खेल समेत विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे छात्र

विज्ञापन
​शिक्षा सप्ताह के तहत गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौ
विज्ञापन
जम्मू। नई शिक्षा नीति के चार साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार से शिक्षा सप्ताह शुरू हो गया, जो 28 जुलाई तक चलेगा। इसमें हर दिन विभिन्न गतिविधियां होंगी। छात्र आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत रोजगारोन्मुखी कार्यों के बारे में जानेंगे और स्पोर्ट्स डे पर पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा सप्ताह के पहले दिन सोमवार को स्कूलों में समग्र शिक्षा द्वारा उपलब्ध करवाई सामग्री की प्रदर्शनी लगी। शहर के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर, गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड सहित विभिन्न स्कूलों में टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई। टीएलएम सामग्री विशेष कर छोटी कक्षाओं के बच्चों के लिए काफी उपयोगी होती है। सप्ताह के दूसरे दिन बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएम) के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। इसमें बुनियादी पाठ पढ़ने और आधारभूत गणित के सवालों (जोड़ और घटाव) को हल करने के बारे में बताया जाएगा। शिक्षा सप्ताह में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के बच्चों की भागीदारी होगी। तीसरी से चौथी कक्षा के बच्चे खिलौने बनाएंगे और बाल कविताएं बोलेंगे। छठी से दसवीं कक्षा के बच्चे विभिन्न विषयों पर निबंध लिखेंगे। 11वीं से 12वीं कक्षा के बच्चे सोशल मीडिया सहित विभिन्न विषयों पर निबंध लिखेंगे।

स्पोर्ट्स डे पर खेले जाएंगे पारंपरिक खेल
शिक्षा सप्ताह में 24 जुलाई को स्पोर्ट्स डे होगा। इसमें देश में खेले जाने वाले पारंपरिक खेल खेले जाएंगे। इसमें रेसिंग, शतरंज, सांप-सीढ़ी, खो-खो, गिली डंडा, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे खेल खेले जाएंगे।
विज्ञापन

-
कौशल व डिजिटल डे पर खिलौने बनाए जाएंगे
शिक्षा सप्ताह में 26 जुलाई को कौशल व डिजिटल डे पर मिट्टी के खिलौने बनाए जाएंगे। इसमें शिक्षक व बच्चे दोनों भाग लेंगे। पुरानी चीजों से ग्रीटिंग कार्ड भी बनाएंगे। इससे पहले 25 जुलाई को कल्चर डे पर बच्चे कारीगरों से विभिन्न कलाएं सीखेंगे। कल्चर डे पर स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने के उद्देश्य से विशेषज्ञ आएंगे, जो अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर के प्रति बच्चों को जागरूक करेंगे।
-
ये कार्यक्रम होंगे
22 जुलाई को टीचिंग लर्निंग मटीरियल डे, 23 जुलाई फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी डे, 24 जुलाई स्पोर्ट्स डे, 25 जुलाई कल्चरल डे, 26 जुलाई स्किलिंग एंड डिजिटल डे, 27 जुलाई स्कूल न्यूट्रिशन डे, 28 जुलाई कम्यूनिटी इन्वॉल्वमेंट डे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें