फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से छह जिलों में रात्रिकालीन बस सेवा पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू से श्रीनगर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ और राजोरी के लिए किसी आपात स्थिति के अलावा रात दस से सुबह पांच बजे तक बसों का परिचालन नहीं होगा। इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त राजेंद्र सिंह तारा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन जिलों के लिए जम्मू से रात्रि में बड़ी संख्या में बसों का परिचालन हो रहा है। जो इन जिलों के लिए निर्धारित की गई समय सारणी के विपरीत है। इन जिलों के डीसी ने भी रात्रि बस सेवा को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि इस तरह की व्यवस्था से सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। साथ इस तरह की व्यवस्था से वाहन चालकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है जो भी सड़क हादसों का एक कारण बन सकता है। निगरानी भी कम हो रही है जिसका वाहन चालक ओवरलोडिंग के रूप में लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इन जिलों के एआरटीओ को अपने क्षेत्र अधिकार में रात्रि बस सेवा को बंद करने का भी निर्देश दिया है। इसका पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। बता दें कि श्रीनगर सहित इन 6 जिलों में काफी तीखे मोड़ वाले रास्ते हैं। ऐसे में रात के समय यात्री बसों का परिचालन होने से सड़क हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें