फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इस साल श्रीनगर में आग लगने से 76 आवासीय व 12 वाणिज्यिक इमारतें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अग्निशमन और आपातकालीन (एफएंडईएस) विभाग को चालू वर्ष में श्रीनगर से 300 से अधिक आग लगने की घटनाओं से संबंधित कॉल प्राप्त हुई हैं। इन घटनाओं में 115 से अधिक संरचनाओं को नुकसान पहुंचा। इनमें 76 आवासीय घर और 12 वाणिज्यिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, आग से हुए नुकसान में पांच होटल, 15 बिजली ट्रांसफार्मर, 14 अन्य संरचनाएं और 16 दुकानें भी शामिल हैं। अग्निशमन और आपातकालीन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में आग की घटनाएं लगभग समान हैं। वे बार-बार लोगों को इमारतों के अंदर गैस सिलेंडर जमा न करने की सलाह दे रहे हैं। अधिकारी ने कहा, जब अंदर गैस सिलेंडर जमा होते हैं और उनमें विस्फोट होता है तो आग तेजी से फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें