फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बिजली कट बंद हों

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कटौती के विरोध में उदयवाला इलाके में पड़ते ओम नगर के लोगों ने भगवती नगर में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी विकास दीवान, विजय भारद्वाज व अवतार सिंह ने कहा कि गर्मी बढ़ती जा रही है और बिजली कटौती जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले बिजली कारपोरेशन ने आश्वासन दिया था कि मीटर लगने के बाद 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी मगर ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिन में किसी तरह समय गुजार लेते हैं, रात को सोने के समय बिजली जाने पर अधिक परेशानी होती है। इसके बाद लोग मुख्य अभियंता मनहर गुप्ता से मिले और अपनी समस्या बताई। मुख्य अभियंता से जल्द समस्या का हल करने की मांग की है। इस मौके पर रवि शर्मा, महाराज के भट्ट, राजीव गुप्ता, शशिकांत, शाम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें