कैंपस प्लेटमेंट के दौरान कंपिनया व केंद्रीय विवि के कर्मचारी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 2024 में अब तक 50 बच्चों को कैंपस प्लेसमेंट मिला है। प्लेसमेंट के अवसरों में औसत 50 फीसदी से बढ़कर 98 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इसमें कई भारतीय कंपनियां, स्टार्टअप और बहुराष्ट्रीय कंपनियां छात्रों को आकर्षक वेतन पैकेज पर नियुक्त कर रही हैं।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट हुआ। इसमें विभिन्न कंपनियों ने आकर्षक वेतन पैकेज पर दस छात्रों को नियुक्ति किया है। इन कंपनियों में प्रीवेस्ट डेनप्रो, आर्गुमेंटिक ग्रुप, एक्सिगो रीसाइक्लिंग, ट्रूवाई ग्लोबल और अमर उजाला शामिल हैं। चयनित छात्रों को 7 लाख रुपये प्रति वर्ष का आकर्षक पैकेज दिया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने चयनित छात्रों को बधाई दी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (टीपीओ) ने अपने बयान में कहा कि 2024 का कैंपस प्लेसमेंट अभियान छात्रों के लिए बड़ा अवसर होगा। इन कंपनियों ने अभी तक मार्केटिंग, एचआर, संपादकों और अन्य पदों के लिए 50 से अधिक कुशल उम्मीदवारों को काम पर रखा है।