जम्मू। जिला पुलिस ने साइबर अपराध में वित्तीय धोखाधड़ी के दो मामलों को सुलझाया है। करीब दो लाख की धोखाधड़ी में पुलिस ने पौने दो लाख रुपये बरामद कर पीड़ितों को लौटाए हैं
पहले मामले में सोशल मीडिया साइट पर निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 1,58,094 ठगे गए। दूसरे मामले में व्यक्ति से ऑनलाइन ऋण देने के नाम पर 27 हजार रुपये ठगे गए। दोनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने ठगों का पता लगाया और उन खातों को तुरंत फ्रीज करवाया, जिनमें यह पैसा ट्रांसफर हुआ था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने 1.70 लाख बरामद कर लिए हैं।