फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा के लिए जनशक्ति, कर्मचारियों, मशीनरी पर जानकारी दें अधिकारी

विज्ञापन
सूचना विभाग के निदेशक श्री अमरनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक में निर्देश देते हुए
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था के लिए जिला सूचना अधिकारी को यात्रा मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनशक्ति, कर्मचारियों, मशीनरी और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में फीडबैक देनी होगी। यह निर्देश सूचना निदेशक जतिन किशोर ने यात्रा के लिए निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति 2024 के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिनमें जनशक्ति की कमी, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली की उपलब्धता और मशीनरी के लिए उपयुक्त परिवहन सेवाओं की खरीद से संबंधित मुद्दे थे।
निदेशक ने तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए मार्ग के रणनीतिक बिंदुओं पर होर्डिंग लगाने को कहा। साथ ही भक्तों को यात्रा के दौरान सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए सूचनात्मक संकेत लगाने के निर्देश दिए। निदेशक सूचना ने जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति 2024 की समीक्षा भी की। इसका उद्देश्य फिल्म अनुमति जारी करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। साथ ही फिल्म निर्माताओं को सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें