फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सदन में जनहित मामले प्रभावी ढंग से रख सकेंगे विधायक

विज्ञापन
विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम 
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 9 से 11 जनवरी को तीन दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जम्मू-कश्मीर विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें विधायकों को सदन के समक्ष जनहित के मामलों को उचित ढंग से रखने के साथ अन्य जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मंगलवार को सूचना, फ्लोरीकल्चर और राज्य मोटर गैराज विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कहा, विधायकों को प्रशिक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। संबंधित हितधारकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व कर लें। उन्होंने फ्लोरीकल्चर विभाग को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रवेश द्वार और सेंट्रल हॉल के पास की उचित सजावट करने के निर्देश दिए। राज्य मोटर गैराज के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान वीआईपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सुचारू आवाजाही के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें