पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम उमर अब्दुल्ला: स्रोत सूचना विभाग
जम्मू। मुख्यमंत्री ने उमर अब्दुल्ल ने पर्यटकों के अनुभव को बढ़ाने पर जोर दिया है। कहा कि इससे पर्यटकों को दोबारा आने और जम्मू-कश्मीर को एक गंतव्य के रूप में सुझाने की संभावना अधिक होगी। पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सीधे उनके कार्यालय से जुड़े एक फीडबैक पोर्टल के निर्माण कने को कहा। जिससे पर्यटक अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकें।
पर्यटकों की संतुष्टि को बढ़ाने के लिए प्रमुख पर्यटन मार्गों और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सड़क किनारे सुविधाओं और प्रमाणित स्वच्छ शौचालय सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया। सोमवार सचिवालय में सीएम ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ बैठक की।
उमर ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चाहिए जो जम्मू-कश्मीर की अनूठी विरासत और वास्तुकला का सम्मान करता हो। उच्च मात्रा से उच्च मूल्य में बदलने के जरूरत है। मात्रा से अधिक गुणवत्ता जरूरी है। बैठक में प्रस्तावित गंतव्यों में विनियमित बुनियादी ढांचे के विकास और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन स्थलों के विकास का भी आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सभी पर्यटन परियोजनाओं में विरासत संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता पर विचार करने की वकालत की। बैठक में प्रसाद और स्वदेश दर्शन जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनमर्ग में बर्फ की प्रचुरता को देखते हुए स्कीइंग गंतव्य के रूप में उभरने की क्षमता है और इस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। गुलमर्ग में अपशिष्ट डंपिंग स्थल की खराब स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गुलमर्ग में अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं में सुधार करने के लिए कहा।