फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले कांग्रेस ने मानी हार, जम्मू खित्ते में खाता भी नहीं खोल पाएगी: रेड़डी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के जम्मू कश्मीर चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस और नेकां पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद पत्रकार वार्ता में रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने तीसरे चरण का मतदान होने से पहले ही हार मान ली है। वे जम्मू खित्ते में खाता भी नहीं खोल पाएंगे। इसी कारण कांग्रेस के राहुल गांधी मैदान छोड़कर भाग गए। वे एक दो रैली करने आए और डरो मत डरो मत का नारा देकर खुद ही डर कर भाग गए। हकीकत ये है कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने का कोई भी मुद्दा नहीं था। सिर्फ झूठ का पुलिंदा बांधकर प्रचार किया और चुनाव भी इसी मुद्दे पर लड़ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस-नेकां गठबंधन को छोटे मियां-बड़े मियां करार देते हुए कहा कि इन्होंने चुनाव के नाम पर सिर्फ जहर घोलकर बांटने का प्रयास किया। इनके गठबंधन और पीडीपी के राज में आतंकवाद, अलगाववाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार की वजह से विकास नहीं हुआ। अब लोगों को तय करना है कि वे कहां जीना चाहते हैं। कांग्रेस और नेकां पाकिस्तान से बात करेंगे। 370 वापस लाएंगे। जेल से लोगों को छुड़ाएंगे। संविधान में बदलाव लाएंगे। लोगों को तय करना है कि उन्हें आतंकवाद और 370 में रहना है या फिर देश के संविधान के साथ। दस वर्ष में ऐतिहासिक बदलाव भाजपा ने लाया है। लोग तय करें कि कांग्रेस-नेकां के राज में क्या था। भाजपा के राज में क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें