जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री रोजगार एवं कौशल पैकेज का क्रियान्वयन के लिए एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति पैकेज के क्रियान्वयन संबंधी गतिविधियों को देखेगी। इसमें सुनिश्चित किया जाएगा कि विभाग के हितधारक और अन्य संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाए।
समिति में प्रशासनिक सचिव वित्त विभाग को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक सचिव श्रम व रोजगार विभाग को सदस्य सचिव और सदस्यों में प्रशासनिक सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, प्रशासनिक सचिव कौशल विकास विभाग, प्रोविडेंट फंड आयुक्त जेएंडके व एक अन्य नामित सदस्य शामिल होगा। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से आदेश जारी किया गया है।