फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेबर और एपी स्पर्धा में जम्मू जिले का दबदबा, वंश और सैयाम ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित अंतर जिला फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-17 के मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम में फेंसिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यह मुकाबले खेले गए। सेबर और एपी स्पर्धा में जम्मू जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बॉयज सेबर स्पर्धा में जम्मू के वंश रैना ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिवांश ने रजत, विनायक और सात्विक ने कांस्य पदक जीता। वहीं एपी के बॉयज वर्ग में जम्मू जिले के सैयाम ने स्वर्ण, सायद ने रजत और सम्राट व रिद्मा ने कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में मुकाबले खेले जा रहे हैं। 14 जिलों से 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का संचालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इनमें उज्ज्वल गुप्ता, अब्दुल कादिर, मुजामिल रशीद, टोनी मट्टू और विभाग के अन्य तकनीकी अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें