जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन की बालिकाओं की 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। हॉकी के 17 आयुवर्ग में जयपुर ने वाराणसी को 14-0 तो कबड्डी के अंडर-14 में रायपुर ने भोपाल को 35-7 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
हॉकी मुकाबलों में अंडर-14 आयुवर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें चेन्नई ने दिल्ली को 3-0 से हराया। वहीं जयपुर ने मुम्बई को 7-0 से मात दी। पटना और गुरुग्राम के बीच मैच बिना गोल के बराबरी पर छूटा। चेन्नई ने मुंबई को 2-0 और जयपुर ने दिल्ली को 5-0 से हराया। वहीं 17 आयुवर्ग में लखनऊ और चेन्नई के बीच मुकाबला काफी रोमांच रहा है। इसमें लखनऊ ने 3-1 जीत हासिल की। वहीं दिल्ली ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। बंगलुरू ने मुंबई को 5-0 और जयपुर ने वाराणसी को 14-0 से करारी हार दी।
भोपाल ने चेन्नई को 4-1 से, बंगलुरू ने भुवनेश्वर को 3-0 से और जयपुर ने दिल्ली को 10-0 के बड़े अंतर से हराया। वहीं एमए स्टेडियम में अंडर-14 और 17 आयुवर्ग में कबड्डी के मुकाबले खेले गए। अंडर-14 आयुवर्ग में एर्नाकुलम ने रांची को 22-18 से हराया। रायपुर ने भोपाल को 35-7, गुरुग्राम ने चंडीगढ़ को 25-5 से हराया। दिल्ली ने मुंबई को 39-26 और लखनऊ ने आगरा को 35-19 से हराया। वहीं अंडर-17 में बंगलुरू ने वाराणसी को 34-24 से, भोपाल ने आगरा को 35-17, चंडीगढ़ ने जबलपुर को 43-30 , देहरादून ने अहमदाबाद को 24-15, गुरुग्राम ने रायपुर को 52-26 से, लखनऊ ने एर्नाकुलम को 39-8 से शिकस्त दी। इसके अलावा अन्य और भी मुकाबले खेले गए। नागेन्द्र गोयल उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू ने दोनों खेल मैदानों पर जाकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आवासीय सुविधाओं का भी जायजा लिया। ब्यूरो