फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काउंसलिंग के लिए नींद की गोलियां निगल महिला थाने पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पारिवारिक विवाद को लेकर काउंसलिंग के लिए बुलाई गई एक महिला नींद की गोलियां खाकर महिला थाने पहुंची। कुछ मिनट में बात करते समय बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच में खुलासा हुआ कि उक्त महिला ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां निगली हैं। महिला को जीएमसी में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जम्मू के बजालता निवासी आशा रानी का पति विजय कुमार के साथ विवाद है। दोनों का मामला जम्मू के महिला थाने में पहुंचा। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया और अब सब ठीक चल रहा था। इस दौरान उसकी काउंसलिंग जारी थी। बुधवार को दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

थाने पहुंची महिला काउंसलिंग के दौरान बेसुध होने लगी और फिर बेहोश हो गई। थाना प्रभारी फरमीन ने बताया कि महिला को जब होश आया तो उसने बताया कि ससुराल में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद था। इसलिए तनाव में आकर वह घर से ही नींद की गोलियां खाकर आई थी। वह रूटीन में भी तनाव के चलते नींद की गोली खाती थी। लेकिन, बुधवार को अधिक तनाव के चलते उसने अधिक गोलियां निगल लीं। महिला को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें