फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतिम बार बजालता के पास दिखा था टैक्सी चालक, तीसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लापता टैक्सी चालक मंगल सिंह का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को इतना जरूर पता चला है कि अंतिम बार मंगल सिंह बजालता के पास देखा गया। इसके बाद उसकी कार सैनिक कालोनी जम्मू के पास ट्रेस की गई, लेकिन तब उसमें कोई और चालक था। इसका मतलब साफ है कि बजालता से सैनिक कालोनी के बीच ही मंगल सिंह गायब हुआ है, लेकिन इसके बारे पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

वहीं पुलिस की दो टीमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हैं। मंगल सिंह की कार पठानकोट और हिमाचल प्रदेश में ट्रेस हुई थी। बावजूद इसके ये कार बरामद नहीं हुई है। न ही इसे वहां ले जाने वाले का पता लग पाया। मंगल सिंह का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन नगरोटा की थी। जम्मू के चक भलवाल का रहने वाला टैक्सी चालक तीन दिन पहले कटड़ा गया था। वहां से लौटते हुए गायब हो गया। परिवार के लोग पंजाब तक पहुंचकर उसका पता लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें