फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में पहले 15 दिन कमजोर रहा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय मानसून से जमकर पानी बरस रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में पहले पंद्रह दिन में मानसून कमजोर रहा है। यहां कश्मीर संभाग के दस जिलों में 5 जुलाई से 11 जुलाई तक औसतन माइनस 75.40 प्रतिशत और जम्मू संभाग के दस जिलों में माइनस 16.47 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कश्मीर संभाग के बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां जैसे जिलों में सामान्य से 80 से 90 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी अधिक बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक मानसून से पहले 1 जून से 11 जुलाई तक कश्मीर संभाग में औसतन से माइनस 45.88 और जम्मू संभाग में माइनस 26.84 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में गत 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन अभी भी जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि देश के अन्य हिस्सों से होते हुए जम्मू कश्मीर के आखिरी छोर तक पहुंचते पहुंचते मानसून कमजोर पड़ जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद के अनुसार अभी तक जम्मू कश्मीर में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम के बदलाव से यह अंतर पूरा हो सकता है। प्रदेश में 15 सितंबर तक सामान्य तौर पर मानसून सक्रिय रहता है। जम्मू में 5 से 11 जुलाई तक सामान्य 66.8 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक 106.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।
-
5 से 11 जुलाई तक हुई बारिश
जिला सामान्य (मिलीमीटर) मौजूदा गिरावट (प्रतिशत)
बडगाम 12.9 1.0 माइनस 92
बांदीपोरा 16.1 0.6 माइनस 96
बारामुला 12.1 1.6 माइनस 87
कुलगाम 19.8 1.7 माइनस 91
कुपवाड़ा 17.7 1.7 माइनस 95
शोपियां 26.2 0.8 माइनस 97
डोडा 31.5 8.6 माइनस 73
किश्तवाड़ 31.5 5.0 माइनस 84
पुंछ 48.4 15.0 माइनस 69
रामबन 28.3 11.2 माइनस 61
रियासी 101.1 54.0 माइनस 47

मौसम


पिछले साल जुलाई में 19 प्रतिशत अधिक पानी बरसा था
जम्मू। जम्मू कश्मीर में 2023 में जुलाई में औसतन 19 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इसमें औसतन सामान्य 193.1 मिलीमीटर के मुकाबले 229.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसमें उधमपुर जिला में सामान्य 402.9 एमएम के मुकाबले 619.7 एमएम, कठुआ जिला में सामान्य 514.4 एमएम के मुकाबले 548.2 एमएम और रियासी जिला में सामान्य 584.3 एमएम के मुकाबले 524.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। पिछले साल पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें