फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir : 34 वर्ष के बाद फिर खुला अनंतनाग का देवी उमा भगवती मंदिर, राजस्थान से लाई गई प्रतिमा की स्थापना

Mon, 15 Jul 2024 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ कश्मीरी पंडितों ने पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों के साथ ही मुस्लिम भाइचारे ने भी मंदिर के खोलने पर खुशी जताई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के अनंतनाग जिले के गांव शंगस में स्थित देवी उमा भगवती मंदिर 34 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ कश्मीरी पंडितों ने पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। राजस्थान से लाई गई देवी उमा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने भजनों से माता की महिमा का गुणगान किया। कश्मीरी पंडितों के साथ ही मुस्लिम भाइचारे ने भी मंदिर के खोलने पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें