फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेसबुक पर किए गए कमेंट को लेकर तनाव, थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट भलवाल। भलवाल ब्लॉक के बरन गांव में दो समुदायों में फेसबुक पर किए गए कमेंट को लेकर तनाव बढ़ गया। एक समुदाय के थाने का घेराव करने पर पुलिस ने वीडियो शेयर करने और आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर केस दर्ज कर लिया है। कमेंट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक समुदाय के व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति के फेसबुक पर वीडियो शेयर किया। इस पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने आपत्तिजनक कमेंट किए। इसके बाद भड़के दूसरे समुदाय के लोगों ने घरोटा थाने का घेराव कर दिया। पुलिस थाना घरोटा के एसएचओ ने वीडियो शेयर करने और आपत्तिजनक कमेंट करने वाले पर एफआईआर दर्ज कर ली। कमेंट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरन गांव भलवाल पंचायत में आता है। जब भलवाल पंचायत के सरपंच से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया वे दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। हमेशा एक दूसरे के साथ ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन समुदाय विशेष द्वारा जानबूझकर घटना को तूल दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा की गई किसी भी पोस्ट को शेयर न करने की हिदायत दी। कहा, भलवाल में हमेशा माहौल शांतिपूर्ण रहा है और कुछ अराजक तत्वों द्वारा इसे खराब करने की कोशिश की जा रही है, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें