केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में जारी हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने व
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में जारी हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विवि के विद्यार्थियों के अलावा विराज कला केंद्र द्वारा नाटक का मंचन किया गया।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने चीफ की दावत तो विराज कला केंद्र द्वारा गुमशुदा संत की तलाश नाटक का मंचन किया। दोनों नाटकों में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने हर किसी को प्रभावित किया। इसके अलावा अंतर महाविद्यालय निबंध, भाषण तथा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें जम्मू क्षेत्र के कई सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाटक मंचन के दौरान हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. भारत भूषण ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। वहीं हिंदी प्रकोष्ठ के सहायक निदेशक डाॅ. प्रियंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के सह-आचार्य डाॅ. शशिकांत मिश्र ने किया।