फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दुनिया के सामने कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान : रेड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जो पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्चता था। वह आज दुनिया के सामने कटोरा लेकर घूम रहा है। 70 साल तक पाकिस्तान मारता था हम मरते थे लेकिन अब समय बदल चुका है। हम पाकिस्तान के भीतर घुसकर बदला लेते हैं। यह नरेंद्र मोदी की ताकत है। ये बातें बनी में चुनावी जनसभा संबोधित करते हुए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने कहीं।
विज्ञापन

वह जिले की बनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल का नामांकन भरवाने पहुंचे थे। उन्होंने मेला मैदान में आयोजित जनसभा में जहां भाजपा का चुनावी मैनिफेस्टो जनता के समक्ष रखा। वहीं वादे भी किए। पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भारत को एक सशक्त नेता मिला है। कहा कि 70 साल तक पाकिस्तान हमें मारता था और हम मरते थे। हमारे सुरक्षाबलों, पुलिस से लेकर आम लोगों को निशाना बनाया जाता था लेकिन पाकिस्तान की करतूतों पर अब खामोशी नहीं है। एके 47 से देश के कोने कोने में डर का माहौल था। अब भारत में कहीं भी सांप्रदायिक झड़पें नहीं होतीं। रेड्डी ने कहा कि पहले की सरकारें तमाशा देखती थीं लेकिन अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। उन्होंने भाजपा के जम्मू कश्मीर में सरकार बनने की स्थिति में लोगों को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और राशन से लेकर विकास को और महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें