फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना की फायरिंग पर आतंकी भागे, एक जवान के घायल होने की खबर

Tue, 10 Sep 2024 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों ने जीरो रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से चार से पांच संदिग्ध आतंकियों को घुसपैठ का प्रयास करते देखा। इस पर आतंकियों ने जवानों की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में सोमवार देर शाम सतर्क जवानों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सेना की कार्रवाई से घुसपैठ कर रहे आतंकियों को भागना पड़ा। इस दौरान एक जवान के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि यह बैट हमले का प्रयास था। इसमें पाकिस्तानी सेना की तरफ से भागते हुए आतंकियों को कवर फायर भी दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों ने जीरो रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से चार से पांच संदिग्ध आतंकियों को घुसपैठ का प्रयास करते देखा। इस पर आतंकियों ने जवानों की तरफ गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की जवाबी गोलीबारी के बाद आतंकी पाकिस्तानी सेना की चाैकियों की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें