दोमाना। कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदर्शन किया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले कई माह से महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं, लेकिन वहां की सरकार ऐसे आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। टीएमसी के गुंडों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन बंगाल सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बंगाल में हो रही ये घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। प्रदर्शन के दौरान सोनाक्षी श्रीवास्तव (प्रांत सह मंत्री), विक्रांत सिंह (विभाग संयोजक), सूर्य बली (नगर मंत्री मढ़), नरोत्तम शर्मा (उपाध्यक्ष), दक्ष शर्मा (नगर शाह मंत्री) ने बंगाल सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।