दोमाना। संदवान बॉर्डर पुलिस चौकी प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में टीम ने प्रतिबंधित गट्टू (सिंथेटिक डोर) के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गट्टू की बिक्री की सूचना पर एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और दोमाना थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह की देखरेख में पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने एक दुकान से 6 गट्टू जब्त किए, जो बेचने के लिए रखे गए थे।
गिरफ्तार किए गए दुकानदार की पहचान राजिंदर कुमार निवासी वार्ड नं. 3 घो मन्हासा के रूप में हुई है। दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को आगाह किया कि इस जानलेवा गट्टू पर प्रशासन की ओर से पाबंदी लगाई गई है। जो कोई भी इसका उपयोग या बिक्री करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।