फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजवक्त्र मंदिर में सावन के अंतिम दिन बही भजन की रसधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजवक्त्र महादेव मंदिर ने एक महीने तक चले सावन महोत्सव का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन कर दिया। महोत्सव की अंतिम शाम को प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डॉ. मुक्तेशी शर्मा और राजकुमार बेहरूपिया की दिव्य भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उनके साथ मोहित शर्मा और कृष्णा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन नृत्यांजलि की डॉ. प्रिया दत्ता और उनके शिष्यों के मनमोहक कथक प्रदर्शन के साथ हुआ।
विज्ञापन

इसके साथ ही देव दिलदार, धर्मेश नरगोत्रा, पंकज प्रधान, गुरु पंडित आशुतोष शर्मा, डॉ. जसमीत कौर, डॉ. राकेश कलोत्रा, डॉ. कुशा शर्मा, डॉ. चिनमेई शर्मा, मीनाक्षी आनंद, वसुमना बख्शी ने भजन प्रस्तुत किए। मधु रानी के साथ-साथ कृतिका दत्त और आनंदिता दत्त, पल्लवी दास घोष और नीतिका अग्रवाल ने कथक और भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। पंजवक्त्र महादेव मंदिर के रिसीवर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि ये आयोजन केवल उत्सव के बारे में नहीं है। वे हमारी विरासत को संरक्षित करने और इसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के बारे में है। हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें