फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे के खिलाफ बल्लेबाज फिर फ्लॉप, पहली पारी में 161 रन पर हुए ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों का एक बार फिर फ्लॉप शो देखने को मिला। रेलवे के 427 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 161 रन पर ढेर हो गई और उसे फॉलोआन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। रणजी ट्रॉफी में टीम को तीसरी बार फॉलोआन खेलना पड़ रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश और गुजरात के खिलाफ फॉलोआन खेलना पड़ा था, जिसमें टीम को करारी हार मिली थी। रेलवे के लिए मोहम्मद सैफ ने नाबाद (233) रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

रेलवे के 427 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरूआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया 5 रन बनाकर मैच के दूसरे ओवर में और विवरांत शर्मा 15 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सूर्यांश रैना (48) और मुसैफ एजाज (38) ने टीम को संभालते हुए 74 रन जोड़ लिए थे, लेकिन आर राउत ने 35वें ओवर में सूर्यांश रैना को और आकाश पांडे ने 40 ओवर में मुसैफ को आउट कर जम्मू-कश्मीर की उम्मीद को तोड़ दिया। इसके बाद पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। एक समय 106 रन पर जम्मू-कश्मीर के तीन विकेट गिरे थे। इसके बाद सात विकेट मात्र 55 रन पर गिर गए और टीम को फॉलोआन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। रेलवे के लिए आकाश पांडे ने छह विकेट झटके। फॉलोआन खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। इससे पहले गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए आबिद मुश्ताक ने चार विकेट, उमर नजीर ने तीन विकेट, आकिब नबी ने दो विकेट और मोहम्मद ताहीर ने एक विकेट लिया।
---
जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बीच ड्रॉ रहा मैच
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा। मैदान गीला और खराब रोशनी के कारण यह मुकाबला तीन दिन का हुआ। पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 449 रन पर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने मैच के अंतिम दिन छह विकेट पर 255 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए विशाल कुमार ने चार विकेट, जबकि लोन नासीर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें