फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो करारी हार, अब जोरदार पलटवार, विदर्भ को 39 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कप्तान बदलते ही जम्मू-कश्मीर की टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। रणजी ट्रॉफी में पहले दो मैच में करारी हार के बाद जोरदार पलटवार करते हुए जम्मू-कश्मीर ने विदर्भ को 39 रन से हराकर पहली जीत हासिल की। जीत के लिए मिले 141 रन का पीछा करते हुए विदर्भ की पूरी टीम 101 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में आबिद मुश्ताक ने आठ विकेट झटक कर विदर्भ के जबड़े से जीत छीन कर जम्मू-कश्मीर की झोली में डाली।
विज्ञापन

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेले गए मैच के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दो मुकाबले में रन बनाने में विफल रहे कप्तान शुभम खजूरिया ने 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और चार छक्के ठोके। इसी पारी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने 221 रन बनाकर विदर्भ के सामने जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम 101 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम के अथर्व तायडे ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। चाय तक विदर्भ ने चार विकेट पर 94 रन बना लिए थे और जीत के करीब था। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक की फिरकी में विदर्भ ऐसा फंसा कि उसे हार मिली। आबिद ने 18 ओवर की गेंदबाजी में आठ विकेट झटके और विदर्भ के जबड़े से जीत छीन कर जम्मू-कश्मीर की झोली में डाल दी। मैच की दोनों में पारियों में आबिद मुश्ताक ने 11 विकेट, जबकि उमर नजीर ने सात विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें