फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लाख गांव में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला कठुआ की बसोहली तहसील के गांव प्लाख में नया कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की कवायद की जा रही है। यह केंद्र कृषि तकनीकों को नियोजित करके उपज में सुधार के लिए जागरूकता पैदा करके किसानों को बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद करेगा। इसके लिए ग्राम प्लाख में स्थित 121 कनाल 11 मरला भूमि शामिलत देह (महफूज कचहरी) को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासनिक परिषद की बैठक में सार्वजनिक उद्देश्य वाली विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण के लिए विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा गांव झंकेर में कचहरी के लिए 122 कनाल भूमि स्थापित है। परिषद की ओर से स्टांप ड्यूटी दरों के अनुसार हस्तांतरण मूल्य के भुगतान पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा एएमके नामक बीओपी की स्थापना के लिए गांव मकबाल तहसील मंडाल, जिला जम्मू की 6 कनाल 12 मरला राज्य भूमि को हस्तांतरित किया गया। जम्मू कश्मीर वन (संरक्षण) अधिनियम, 1997 के तहत छोटे हथियारों की फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए बाहू संरक्षण रिजर्व में 135.57 हेक्टेयर भूमि के उपयोग को भी अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें