फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनआईए को मिला दिल्ली निवासी अब्दुल का प्रोडक्शन वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की जिला जेल में बंद चांदनी चौक दिल्ली निवासी अब्दुल जबार के प्रोडक्शन वारंट को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। एनआईए ने इसकी मांग की थी। हालांकि ट्रायल कोर्ट ने इससे इंकार कर दिया था।
विज्ञापन

केस के मुताबिक अब्दुल जबार पुंछ के चकां दा बाग और उड़ी के सलामाबाद क्रॉस एलओसी ट्रेड से बादाम समेत अन्य कारोबार के नाम पर पाकिस्तान से पैसा लेकर आतंकियों तक पहुंचाता था। इस समय फिलहाल वह जेल में है। एनआईए ने इसके 164 में बयान दर्ज करने के लिए क्रिमिनल कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट की मंजूरी मांगी थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने यह कहकर मना कर दिया था कि उनके पास आरोपी के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। इस पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव कुमार और मोहन लाल की खंडपीठ ने सुनवाई की। कहा कि सिर्फ इस आधार पर क्रिमिनल कोर्ट एनआईए की प्रोडक्शन वारंट जारी करने के आवेदन को खारिज नहीं कर सकता कि क्रिमिनल कोर्ट के पास आरोपी के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें