फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में रात का पारा 8 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नए साल के करीब आने के साथ पारा गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया। घाटी में भी शीत लहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, जिससे खुश्क सर्दी में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जम्मू में रात के पारे में सामान्य से गिरावट आई है। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2, बटोत में 2.9, कटड़ा में 9.3, भद्रवाह में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, काजीकुंड में माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 3.0, कुपवाड़ा में माइनस 1.7, कोकरनाग में माइनस 0.4, गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात को न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 और कारगिल में माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें