फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। घाटी के भी कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। राजधानी श्रीनगर में भी रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, जिससे खुश्क सर्दी में बढ़ोतरी होगी। खुश्क सर्दी में वायरल बीमारियों से सेहत भी ढीली होगी।
विज्ञापन

लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर जारी है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में भी रात का पारा माइनस 4.8, कुपवाड़ा में माइनस 2.9, काजीकुंड में 1.6 और गुलमर्ग में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ दिन का पारा सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0, बटोत में 6.5, कटड़ा में 9.6 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें