फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14416 नंबर पर पाइए मानसिक समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अगर आप मानसिक समस्याओं से ग्रस्त हैं और डॉक्टर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो घबराएं नहीं। आपको 14416 और 18008914416 टोल फ्री नंबर पर टेली-मानस सेवाएं मिलेंगी। इसमें घर बैठे ही डॉक्टरों से उचित साइकाइटरी परामर्श लेकर आप स्वस्थ हो सकते हैं। इसमें मरीज को काउंसिलिंग भी दी जाएगी। यह सेवाएं चौबीस घंटे मिलेंगी। इससे अस्पतालों पर सामान्य मरीजों का लोड कम होगा। कन्वेंशन सेंटर जम्मू में शुक्रवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य सम्मेलन जश्न-ए-सेहत में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टेली-मानस (मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग) प्रकोष्ठ के साथ ई-सेहत और ई -रूपी प्रीपेड ई-वाउचर सेवाओं को लोगों को समर्पित किया। इसके साथ किस्सा ए आयुष्मान काफी टेबल बुक जारी की गई।
विज्ञापन

कोविड के बाद देश व्यापी स्तर पर लोगों में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। जम्मू कश्मीर के साइकाइटरी अस्पतालों में मनो चिकित्सकों की कमी से हजारों मरीजों को उचित इलाज देना मुश्किल रहता है। इसे देखते हुए टेली-मानस सेवा शुरू की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिप्रेशन सहित अन्य मानसिक समस्याओं से ग्रस्त लोगों को ऐसी सेवा से राहत मिलेगी। इससे आत्महत्या के मामलों में भी कमी आएगी। इसी तरह ई-सहज (अस्पताल और संयुक्त प्रबंधन के प्रशासन के लिए इलेक्ट्रानिक प्रणाली) में अस्पतालों में रोगी चिकित्सा देखभाल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। स्वचालित सेवा वितरण की दिशा में ई-सहज में डॉक्टरों से ऑनलाइन अपाइंटमेंट, रोगी के मेडिकल रिकार्ड आदि का डिजिटलीकरण आदि शामिल है। इसमें पहले चरण में 575 स्वास्थ्य सेवाओं को कवर किया गया है। यह रैपिड असेसमेंट सिस्टम के साथ एकीकृत है जो आम नागरिकों से रीयल टाइम फीडबैक प्रदान करेगा। इस दौरान आईपीएचएस 2022 के तहत जिला अस्पतालों के गैप असेसमेंट पर रिपोर्ट जारी की गई।
-----------
गोल्डन कार्ड बनाने में गांदरबल, शोपियां, कुलगाम, सांबा आगे
जम्मू। जम्मू कश्मीर में आयुष्मान सेहत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में एनएफएसए डेटाबेस के तहत जिला गांदरबल, शोपियां, कुलगाम और सांबा को 100 प्रतिशत संतृप्त करने का दावा किया गया है, जबकि जिला पुंछ, अनंतनाग, पुलवामा और रामबन में 98 प्रतिश संतृप्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें