फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा तीन मंजिला भवन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र के राया मोड़ में जेडीए की जमीन पर बिना अनुमति बनाई जा रही तीन मंजिला इमारत को शुक्रवार को सील कर दिया गया। मनजीत कौर पत्नी गुरमुख राया मोड़ की तरफ से कुछ दिनों से जेडीए की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन

जेडीए की तहसीलदार मोनिका थापा ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि राया मोड़ क्षेत्र में जेडीए की जमीन पर अवैध रूप से तीन मंजिला इमारत बनाई जा रही है। उसी के चलते शुक्रवार को हमारी टीम ने दौरा किया, और बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद बिल्डिंग को सीन कर दिया। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि जब तक इसकी पूरी अनुमति नहीं हो जाती तब तक कोई भी निर्माण नहीं होना चाहिए। अगर निर्माण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़कों का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते विभाग द्वारा जेडीए की जमीन पर निर्माण प्रतिबंधित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें