फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा पहुची एनआईए टीम, ड्रोन मामले की जनकारी जुटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पाकिस्तानी की ओर से ड्रोन से फेंके गए हथियार मामले में बुधवार को एनआईए की टीम आरएस पुरा पहुंची। इस दौरान पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने के अलावा उस घटनास्थल का भी दौरा किया जहां से हथियार उठाए गए थे। इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों की टीमों ने भी आरएस पुरा थाने में पहुंचकर पकड़े गए दो लोगों से इस मामले को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस संबंध में उनको कहा गया था कि दो-तीन दिन में उनको बताया जाएगा कि यह हथियार उन्होंने किन लोगों तक पहुंचाने हैं। इस दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। यूरोप में बैठे हैंडलर ने उनको हथियार पहुंचाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। इस बारे में दो-तीन दिन के बाद आदेश जारी करना था। इस मामले को लेकर बुधवार को भी एक व्यक्ति को आरएस पुरा थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। हालांकि बाद में उसको छोड़ दिया गया, लेकिन जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में उससे पूछताछ की। इस मामले के बाद स्थानीय पुलिस लगातार आरएस पुरा क्षेत्र के तस्करी व ट्रांस बॉर्डर स्मगलिंग से जुड़े लोगों पर नजर रखने के साथ-साथ उन पर भी नजर रखे हुए है। आरएस पुरा एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें