मीरां साहिब। पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी करने के करने के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये के अलावा मोबाइल फोन, लैपटाप भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बाजार में जय लक्ष्मी एंटरप्राइज मोबाइल की दुकान में पिछले दिनों चोरी हो गई। चोर ने मंगलवार रात को दुकान के ताले तोड़कर 6 एंड्रॉइड फोन, 1 लैपटॉप और दो लाख चोरी कर लिए थे। थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक की देखरेख में चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर चोर द्वारा लाए गए ऑटो का पता लगाया। चोरी करते समय चोर ने चेहरा ढका रखा था। उसके दाएं हाथ पर बने स्टेच्यू के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। उसकी पहचान पुरुषोत्तम कुमार निवासी बृज नगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के आधार पर चोर की निशानदेही पर मोबाइल फोन सहित अन्य सामान और नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।