फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके सेट का परीक्षा परिणाम इसी माह हो सकता है घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्टेट इलीजिबिलिटी टेस्ट (जेके सेट) का परिणाम इसी माह घोषित हो सकता है। यह जानकारी जेके सेट के कआर्डीनेटर दी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी समिति की एक बैठक होनी है। उसमें परिणाम घोषित करने की तारीख तय की जाएगी। हालांकि नवंबर में परिणाम घोषित होना तय है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 67 परीक्षा केंद्रों में 24 जुलाई कोे जेके सेट की परीक्षा ली गई थी। तीन माह बीतने के बाद भी अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं हो सका। हजारों की संख्या में 38 विषयों की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी नतीजे के इंतजार में हैं। अभ्यर्थी अक्षी, ममता, सुनील और पंकज समेत अन्य ने कहा कि उन्होंने परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ है। इस वजह से कॉलेजों में अनुबंधित आधार पर जो नियुक्तियां होती हैं। उनमें प्राध्यापक बनने का मौका नहीं मिल रहा है। अमरेश, डिंपल व अन्य ने कहा कि उन्होंने नेट की परीक्षा भी पास की है, लेकिन सेट की परीक्षा पास होती तो इसके भी कुछ अंक जुड़ सकते थे। बता दें, 31573 अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए आवेदन किया था। इसमें जम्मू-कश्मीर के 30281 और लद्दाख के 1292 अभ्यर्थी शामिल हैं। पहली बार 38 विषयों की परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें