फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई-नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मिशन यूथ प्रदेश के पांच सौ युवाओं को परवाज योजना के तहत नीट-यूजी और जेईई की निशुल्क कोचिंग देगा। 10वीं और 12वीं के अंक के आधार पर मिशन यूथ ने युवाओं की अंतिम मेरिट सूची जारी की है। इन युवाओं की काउंसलिंग चार से नौ नवंबर तक चलेगी। काउंसलिंग के बाद युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

नीट, जेईई की निशुल्क कोचिंग के लिए मिशन यूथ ने युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा। काउंसलिंग जम्मू और श्रीनगर में होगी। जम्मू में ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट बहु प्लाजा में होगी, जबकि श्रीनगर में युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला कार्यालय में होगी। काउंसलिंग के दौरान युवाओं को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं, 12वीं की अंक तालिका, आय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। युवा अपनी मर्जी का कोचिंग संस्थान चुन सकते हैं, लेकिन एक बार संस्थान का चयन करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें