जम्मू। जम्मू कश्मीर में पांच जेकेएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। इसमें नर्मिता डोगरा का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर (प्रशासन व प्रवर्तन) जम्मू बनाया गया है।
इसी तरह कुसुम बडियाल को सचिव, एआरआई एंड ट्रेनिंग विभाग, नीतू गुप्ता को सचिव वित्त विभाग, केवल कृष्ण को जनरल मैनेजर डीआईसी डोडा और ममता देवी को अतिरिक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला की ओर से जारी एक आदेश में सभी तबादलों को तत्काल प्रभावी माना जाएगा।