फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी के निर्माण कार्य समय पर पूरा करें : भटनागर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने अनंतनाग, बारामुला, राजोरी, डोडा, कठुआ, उधमपुर व हंदवाड़ा के नव स्थापित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया है। नए कालेजों में मुख्य भवन, छात्रावास, आवासीय क्वार्टर, छात्रों व संकाय के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जाए। संबंधित अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित स्वास्थ्य परियोजनाओं को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रुचि लेने को कहा।
विज्ञापन

सलाहकार ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नए मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा को बढ़ाया नहीं जाए। इसके लिए डबल शिफ्ट में काम किया जाए। कालेजों के लिए सभी आवश्यक फर्नीचर और अन्य उपकरण समय पर खरीदे जाएं। कालेजों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें