फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सख्ती के बाद जम्मू कश्मीर के बॉर्डर से हो रही नशे की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पाकिस्तान नारको आतंकवाद में अब पंजाब के तस्करों का इस्तेमाल कर रहा है। इन तस्करों के जरिए फंड जुटाया जा रहा है। पिछले 4 महीनों में हेरोइन की तीन बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। यह तीनों खेप पंजाब के तस्करों से बरामद हुईं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब बॉर्डर पर सख्ती के चलते पंजाब के तस्कर अब जम्मू कश्मीर का रुख कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन भी पंजाब के तस्करों के जरिए पैसा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मौजूदा वर्ष 16 जुलाई को जम्मू के नरवाल में पुलिस ने पंजाब के अमृतसर के रहने वाले तीन तस्करों को दबोचा था। इनके पास से 12 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। जांच में पता चला कि सीमा पार से यह हेरोइन आई थी। इसके बाद 2 सितंबर को उधमपुर में पुलिस ने पंजाब के अमृतसर के ही एक दंपति को 7 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। अब पंजाब के नवांशहर के रहने वाले नशा तस्कर को उधमपुर के चिनैनी में 21 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। इस तरह से पिछले 4 महीनों के आंकड़े देखें तो लगभग 40 किलो हेरोइन पुलिस ने बरामद की है और पंजाब के 6 नशा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। इस 40 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपये है। यह सारी हेरोइन पाकिस्तान से जम्मू में पहुंची और इससे जमा होने वाला पैसा आतंकी वारदातों में इस्तेमाल होना था। पूर्व डीजीपी एसपी वैद कहते हैं कि आतंकियों का फंडा नारको आतंकवाद के जरिए पैसा कमाना है। इसके लिए पंजाब के तस्करों का इस्तेमाल हो या फिर जम्मू के। उनको पैसा जुटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें