फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अधिकारिक सूचना ई-कार्यालय से दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस मुख्यालय और पुलिस के सभी विंग मुख्यालयों में ई कार्यालय स्थापित कर दिया गया है। इसके लिए सेंट्रल रजिस्ट्री यूनिट स्थापित की गई है। इसी कार्यालय में सभी पुलिस विंग की सूचनाएं ऑनलाइन दी जाएंगी। कोई भी डाक या फाइल व्यक्तिगत तौर पर लेकर नहीं आएगा। हालांकि करेक्टर रोल, केस फाइल, एपीआर, एसआरओ से संबंधित मामलों के ऑरिजिनल दस्तावेज, निजी अप्रेजल और गोपनीय सूचना व्यक्तिगत तौर पर ही आएगी। सिर्फ अन्य सूचनाएं और जानकारियां ही ई कार्यालय में भेजी जाएंगी। 31 अक्तूबर के बाद उक्त सूचनाओं को छोड़कर अन्य सूचनाएं व्यक्तिगत तौर पर नहीं ली जाएंगी। डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें