फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दिवाली से ठीक पहले प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को हुई बारिश और बर्फबारी ने सर्दी बढ़ा दी है। कश्मीर में तेज बारिश से पारे में भारी गिरावट आई है। बर्फबारी से जिला राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में देर शाम को बारिश शुरू हो गई थी। चिनैनी में ओलावृष्टि के साथ आसमान से पानी बरसा है। किश्तवाड़, रामबन सहित अन्य कई जिलों में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में मंगलवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। पहलगाम में दिन का पारा 18.8 और गुलमर्ग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को जिला राजोरी के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो रही थी। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान 29.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का 22.2, बटोत में 21.7, कटड़ा में 27.6 और भद्रवाह में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.4 और कारगिल में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें