फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों की स्थिति खराब- AAP नेता हरजोत सिंह बैंस

Mon, 10 Oct 2022 03:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश में एक भी सरकारी अस्पताल ऐसा नहीं है जो निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से मुकाबला करे। लोग अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली या पंजाब का रुख करते हैं।
विज्ञापन
Samba - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में स्थिति काफी खराब है। प्रदेश की सत्ता में रहे राजनीतिक दलों की गलत नीतियों से लोग प्रभावित हैं। लोगों को बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है। यह बात आम आदमी पार्टी के जम्मू प्रांत के चुनाव प्रभारी और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सांबा जिले के रामगढ़ इलाके में आयोजित पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश में एक भी सरकारी अस्पताल ऐसा नहीं है जो निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से मुकाबला करे। लोग अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिल्ली या पंजाब का रुख करते हैं। शिक्षा क्षेत्र में स्थिति खराब है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति के कारण निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी है। आम आदमी पार्टी देश में लोगों के सपनों को हकीकत में बदल रही है। दिल्ली के बाद पंजाब में समावेशी विकास हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में अगर हमारी सरकार बनती है तो दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी समावेशी विकास होगा।

पंजाब के बारे में हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब पंजाब को समावेशी विकास के एक नए युग की ओर ले जा रही है और सरकार के केवल 6 महीनों में सकारात्मक पक्षों पर ऐतिहासिक बदलाव लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 50 लाख से अधिक परिवारों को बिजली का शून्य बिल मिला है, क्योंकि आम आदमी पार्टी अब प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए हैं, जिससे नागरिक अपने दरवाजे पर मुफ्त उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार के सिर्फ 6 महीनों में पंजाब के रोजगार क्षेत्र में काफी सुधार किया है और बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रही हैं। विभिन्न विभागों में काम करने वाले सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब किसी भी विभाग में एक भी अनियमित कर्मचारी नहीं रहेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से पार्टी को मजबूत करने को कहा। इस दौरान जम्मू प्रांत के प्रभारी गौरव शर्मा, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, डीडीसी सदस्य टीएस टोनी, सांबा के जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह लवलू व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें