फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JU Suicide Case: कैश कमेटी ने लिखित में भेजे जवाब, अब आमने-सामने होगी पूछताछ

Mon, 10 Oct 2022 03:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एसआईटी ने कुछ सवालों के जवाब कैश कमेटी से मांगे थे। उन्हें अब भेज दिया गया है। अब एसआईटी कमेटी के लोगों को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ करेगी और बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर की मौत मामले की जांच लगभग पूरी कर ली गई है। इसमें अब सिर्फ कैश कमेटी से आमने-सामने पूछताछ होना शेष है। दरअसल, एसआईटी ने कुछ सवालों के जवाब कैश कमेटी से मांगे थे। उन्हें अब भेज दिया गया है। अब एसआईटी कमेटी के लोगों को आमने-सामने बिठा कर पूछताछ करेगी और बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट उच्च स्तर पर सौंप देगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जांच से जुड़े कुछ सबूत एफएसएल की मदद से जुटाए जाने हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। गौरतलब रहे कि इस मामले की जांच को शुरू हुए लगभग एक महीना हो चुका है। अब भी जांच एक ही सवाल पर अटकी है कि आखिर चंद्रशेखर ने खुदकुशी क्यों की। उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर ने मनोविज्ञान विभाग में ही अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। प्रोफेसर चंद्रशेखर की पत्नी नीता शेखर का कहना है कि मामले की जांच काफी धीमी गति से चल रही है, जिसमें तेजी आनी चाहिए।
विज्ञापन


जांच में जरूरी दस्तावेज जुटाने और बयान दर्ज करने में काम चल रहा है। जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।
- एसपी ममता शर्मा, इंचार्ज, एसआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें