फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्प कारीगरों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू कश्मीर के प्रमुख सचिव प्रशांत गोयल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शिल्प कारीगरों के विकास के लिए समर्थन करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। शिल्प विकास संस्थान (सीडीआई) ने बाजार स्थिरता के साथ कश्मीर हस्तशिल्प को प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाया है। भारत सरकार शिल्प कारीगरों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर के कश्मीर हाट में प्रमाण पत्र और कारीगर कार्ड वितरण समारोह में प्रमुख सचिव गोयल ने नए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और अन्य सहायता आवश्यकताओं की योजना के लिए एनसीपीयूएल की सराहना की। अब तक सात उत्पादों के लिए जीआई टैग हासिल किए जा चुके हैं और सात अन्य उत्पादों के लिए यह टैगिंग प्रक्रिया में है। इस दौरान पेपर मार्ची से छह माह का प्रशिक्षण हासिल करने वाली 80 लड़कियों, सीडीआई श्रीनगर और आबरू वुमेन वेलफेयर सोसायटी बांदीपोरा के 40-40 सदस्यों में प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें