फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू पहुंचते ही एक्शन मोड में आए शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार रात आठ बजे सीमा सुरक्षा बल के विशेष चार्टर प्लेन में जम्मू पहुंचे। जम्मू पहुंचने के बाद राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शाह ने जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात व विकास परिदृश्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

राजभवन में रात को रुकने के बाद अमित शाह मंगलवार सुबह रामनवमी के पवित्र अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकेंगे। इसके बाद वह राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे।
राजोरी में रैली करने के बाद वह जम्मू लौटेंगे और जम्मू कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की कोर कमेटी व वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे। कई विकास कार्यों का आनलाइन माध्यम से वह लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी शाह करेंगे और मंगलवार शाम को श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। बुधवार को शाह अपने दौरे के आखिरी दिन उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे।
एलजी, जितेंद्र सिंह व भाजपा नेताओं ने स्वागत किया
गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ और माता की चुनरी भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेताओं में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सत शर्मा, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण, देवेंद्र सिंह राणा, सुनील सेठी, सुरजीत सिंह सलाथिया, शक्ति परिहार, डॉ. देवेंद्र मनेयाल, बलवंत सिंह मनकोटिया ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कैसे, कैसे चला घटनाक्रम
शाम 7:45 बजे अमित शाह एयरपोर्ट पर पहुंचे
रात 8:07 बजे एयरपोर्ट से राजभवन के लिए निकले
रात 8:20 बजे राजभवन पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें